hamarivani.com

www.hamarivani.com

शुक्रवार, 27 मई 2016

~ स्वच्छता का चले अभियान (कविता) ~

~ स्वच्छता का चले अभियान ~

स्वच्छता का चले अभियान।
देश बने स्वस्थ- समृद्ध -महान।।
स्वच्छता का प्रयास करे हर इंसान।
स्वच्छता में ही बसते हैं भगवान।।

चारों तरफ रखें स्वच्छ वातावरण।
उत्पादन हेतु बनेगा समुचित पर्यावरण ।।
स्वच्छता के लिए करते रहना यत्न ।
उच्च उत्पादकता के लिए है सही प्रयत्न।।

जब स्वच्छ रहेगा चतुर्दिक वातावरण।
तब ही स्वस्थ रहेगा भारत का जन-जन।।
स्वच्छ वातावरण अर्थात स्वच्छ पर्यावरण।
स्वस्थ तन ,स्वस्थ मन ,स्वस्थ जन- गण।।

हर भारतवासी स्वच्छता ऐसी अपनाए।
देवों का मन हो धरती पर उतर आएं।।
प्रसन्नता से हर हृदय भर जाए।
देश हमारा धरती का स्वर्ग कहलाए।।
-संजय त्रिपाठी








4 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना पांच लिंकों का आनन्द में" शनिवार 24 फरवरी 2018 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद महोदया! मैंं लम्बे समय से ब्लॉग पर सक्रिय नहीं हूँ इस कारण आपका यह संदेश आज देख रहा हूँ। हार्दिक धन्यवाद!

      हटाएं
  2. बहुत ही सुन्दर स्वच्छता अभियान...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद महोदया! मैंं लम्बे समय से ब्लॉग पर सक्रिय नहीं हूँ इस कारण आपका यह संदेश आज देख पाया हूँ। हार्दिक आभार!

      हटाएं